महिला की गोली मारकर हत्या का मुख्य व 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना मझोला क्षेत्र में महिला की गोली मारकर की गई हत्या के वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना मझोला पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। थाना मझोला क्षेत्र में महिला की गोली मारकर की गई हत्या के वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना मझोला पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर, पिस्टल में फंसा 01 खोखा कारतूस .32 बोर तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई। 23.02.2026 की रात्रि में थाना मझोला क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सेक्टर-16बी, नया मुरादाबाद स्थित समृद्धि विहार, अम्बेडकर पार्क के निकट एक फ्लैट में नन्ही पत्नी हमीद, निवासी ग्राम ऊंचाकानी थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

IMG-20260302-WA0006

इस संबंध में मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर थाना मझोला पर मुकदमा बीएनएस बनाम मोहम्मद शानिव आदि 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस के पर्यवेक्षण में थाना मझोला पर टीम का गठन किया गया। दिनांक 02.03.2026 को थाना मझोला पुलिस द्वारा नया मुरादाबाद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों की चेकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शिवा उर्फ बिंदु पुत्र महेन्द्र, निवासी मोहल्ला पनवड़िया कस्बा व थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 पिस्टल .32 बोर, पिस्टल में फंसा 01 खोखा कारतूस .32 बोर तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना मझोला पर मुकदमा बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शिवा उर्फ बिंदु पुत्र महेन्द्र, निवासी मोहल्ला पनवड़िया कस्बा व थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद।गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मेरी मुलाकात इरफान पुत्र रियासत निवासी ऊंचाकानी, थाना कुंदरकी, जनपद मुरादाबाद से हुई थी।

Read More बेटियों को सबकुछ दावपर लगाकर शिक्षित और सँस्कारित बनाये - डायरेक्टर ग्रीनवेली सिटी

उसने मुझे बताया कि उसके गांव की नन्ही पत्नी हमीद, जिसकी बेटी अरमान जहां का निकाह इरफान के सगे चाचा तौसीफ से लगभग 7-8 वर्ष पहले हुआ था, नन्ही उसके घर के हर मामले में दखलअंदाजी करती थी। इरफान ने नन्ही को रास्ते से हटाने के लिए मुझे एक लाख रुपये देने की बात कही। मैंने कहा कि एक लाख रुपये कम हैं, तो इरफान ने कहा कि चलो 20 हजार रुपये और ले लेना। इसके बाद 20 हजार रुपये इरफान ने साइबर कैफे पर जाकर मुझे भेज दिए और नन्ही का फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजा।

Read More कैंटर की टक्कर से ग्रामीण की मौत

उक्त व्हाट्सएप कॉल के दौरान मेरे साथी मो0 शानिव सैफी, इमरान व शानिव भी मेरे साथ मौजूद थे। नन्ही की हत्या के संबंध में इरफान भी कॉल पर सम्मिलित था। इसके पश्चात योजना के अनुसार दिनांक 23.03.2026 को शाम के समय मैं अपने साथी मो0 शानिव सैफी, इमरान व शानिव के साथ मिलकर नन्ही के दिल्ली रोड स्थित चौकीदारी वाले फ्लैट पर गया। वहां अपने तीनों साथियों की मौजूदगी में मैंने अपनी अंटी से पिस्टल निकालकर नन्ही को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

Read More युवक ने परिजनों पर कील ठोंकने का लगाया आरोप ! कार्यवाही की मांग 

 

संबंधित समाचार