आस्था की साइकिल यात्रा: पाढ़म से पूर्णागिरी धाम के लिए श्रद्धालु रवाना

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कस्बा पाढ़म से मां पूर्णागिरी धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था साइकिल से रवाना हुआ।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। कस्बा पाढ़म से मां पूर्णागिरी धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था साइकिल से रवाना हुआ। पाढ़म चौराहे पर समाजसेवी अवधेश राजपूत ने श्रद्धालुओं का पीत पट्टिका, साफा और मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की यह आस्था और भक्ति प्रेरणादायक है, रास्ते में जहां भी पुलिस प्रशासन मिले वह इनका सहयोग करें ताकि यात्रा सुरक्षित और मंगलमय ढंग से पूरी हो सके।

साइकिल यात्रा में शामिल राजू कुशवाह, राहुल कुशवाह, अभिषेक शंखवार और प्रदीप कुशवाह ने बताया कि यह जत्था एटा और कासगंज होते हुए आगे बढ़ेगा और लगभग तीन दिन में पूर्णागिरी धाम पहुंचकर माता के दर्शन करेगा। यात्रियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

संबंधित समाचार