चुल्हावली में 100 वर्षों पुरानी पहनामार (लठमार) होली हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के ब्लॉक टूंडला की ग्राम पंचायत चुल्हावली में परंपरागत पहनामार (लठमार) होली का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। जनपद के ब्लॉक टूंडला की ग्राम पंचायत चुल्हावली में परंपरागत पहनामार (लठमार) होली का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। करीब 100 वर्षों से चली आ रही इस अनूठी परंपरा में गांव की महिलाएं पैनों से युवकों को मारती हैं।युवक हंसी-मजाक व नृत्य के साथ इस परंपरा को निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान डीजे पर ब्रजभूमि के होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए।

इस बार पहनामार कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों को मिल्टन के कैंपर और पेंट-शर्ट का कपड़ा भेंट किया गया।पहनामार में संगीता,सपना,सीमा, प्रीति,शिवानी,निर्मला, उर्मिला,इंदिरा,सुमन, मीना,प्रेमवती व सरस्वती सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।वहीं मार खाने वालों में पप्पू बोधी, हरीश,गौरव,शालू, आकाश,जीतू,पंकज व शिवा शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन सीताराम एडवोकेट ने किया।

इस दौरान रनवीर बाबा,कैलाश चंद्र पाली वाल,भगवान सिंह भल्ला, धर्मवीर सिंह,लोकेंद्र पौनिया, सत्येंद्र मास्टर,बहादुर सिंह, नेत्रपाल फौजी,गणपति सोलंकी,श्यामवीर सिंह, हरिसिंह काका,सतीश सिंह और नंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।

संबंधित समाचार