असामजिक तत्वों ने तोड़ी संविधान निर्माता की प्रतिमा, आक्रोश !

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला नंदे में गुरुवार सुबह लोगों में उस समय आक्रोश देखने को मिला , जब गांव के बाहर लगी संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को लोगों ने खंडित देखा।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला नंदे में गुरुवार सुबह लोगों में उस समय आक्रोश देखने को मिला , जब गांव के बाहर लगी संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को लोगों ने खंडित देखा। देखते ही देखते गांव के तमाम समाज सेवी लोग इकट्ठे हो गए और लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी वैभव सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया।

लोगों की मांग पर डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की दूसरी प्रतिमा लगाई गई और खंडित प्रतिमा को हटा दिया गया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष यदुवेन्द्र कुमार सिंह , राम सिंह सुपारी वाले, बेरी सिंह , रजनी उर्फ शशिकांत तथा भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य समाजसेवी घटनास्थल पर पहुंच गए।

संबंधित समाचार