राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने बिजली के पोल में लगी आग, मचा हड़कंप

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के नगर टूंडला में रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने लगे बिजली के पोल पर लटके तारों में अचानक आग लग गई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जनपद के नगर टूंडला में रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने लगे बिजली के पोल पर लटके तारों में अचानक आग लग गई।आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड व बिजली विभाग अधिकारियों को दी तथा बिजली विभाग ने एहतियातन तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करवाई।सूचना पर थाना पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।आग बुझने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।प्रारंभिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।