एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग समापन
लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना में 22 फरवरी से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का श्रीगणेश महाविद्यालय के सचिव इन्जी0 मनोज प्रताप सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर हरिबिलास द्वारा सरस्वती मां पर किये गये।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना में 22 फरवरी से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का श्रीगणेश महाविद्यालय के सचिव इन्जी0 मनोज प्रताप सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर हरिबिलास द्वारा सरस्वती मां पर किये गये दीप प्रज्ज्वलन व मालार्पण से हुआ। योजनाधिकारी अभिषेक सिंह ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रिपोर्ट का वाचन किया।
समापन समारोह में स्वयं सेवकों द्वारा गायन एवं नृत्य की आकर्षक तथा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं ।सराहनीय प्रदर्शन करने वालों में महिमा, संगम, अनुष्का,नीलम, सतेन्द्र, सन्ध्या, अंजलि, शालिनी, अभिलाषा आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर प्रो0 धर्मेन्द्र भदोरिया, राकेश कुमार सिंह, राजीव प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, मुनेश मिश्रा,राममहेश, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योजनाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा कियागया।

