राज्य स्तरीय दिशा समिति में मनोनीत श्रीकृष्ण गौतम का टूंडला में हुआ सम्मान

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राज्य विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा) का सदस्य मनोनीत किए जाने पर श्रीकृष्ण गौतम का सम्मान किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। राज्य विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा) का सदस्य मनोनीत किए जाने पर श्रीकृष्ण गौतम का सम्मान किया गया।यह सम्मान कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) एवं उपभोक्ता कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में नियंत्रक विधिक माप विज्ञान विभाग सभागार, लखनऊ में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता यात्रा कार्यक्रम के दौरान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया एवं सीसीआई के संस्थापक डॉ. अनंत शर्मा ने श्रीकृष्ण गौतम को पगड़ी पहनाकर,शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपसिंह पाल, सीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश कुमावत, कुसुम शर्मा, ताहिर हुसैन, हरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, रूप किशोर, प्रवीण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार