खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलसी महिला, इलाज जारी
जनपद के नारखी थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आ गई और झुलस गई।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद के नारखी थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आ गई और झुलस गई । जिसे इलाज के लिए परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा जहां उसका इलाज जारी है । जानकारी करने पर बताया गया कि गुरुवार शाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में 40 वर्षीय गुड़िया उर्फ गुड्डी पुत्री रघुबर दयाल अपने घर की रसोई में काम कर रही थीं।
इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और वह उसकी चपेट में आ गईं, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं।महिला के झुलसने की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाई और गंभीर हालत में गुड़िया को फिरोजाबाद के सरकारी जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की टीम ने गुड़िया का उपचार शुरू कर दिया ।

