बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ें एक की मौत, दो हिरासत में
पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया,जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया दोनों ओर से मारपीट होने लगी जिससे कई लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया,जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया दोनों ओर से मारपीट होने लगी जिससे कई लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी अनुसार बीजना गांव में मामूली झगड़ा तांडव का रूप ले लिया दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडों के प्रहार में बुजुर्ग महिला लक्ष्मी की मौत हो गई तथा लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दबंग पक्ष ने एक घर को निशाना बनाकर भारी पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया सूचना मिलते ही भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।भोजपुर थाना क्षेत्र के बिजना गांव में उस समय गांव के लोगों में हड़कंप मच गया था जब बच्चों के विवाद ने हिंसा रूप ले लिया जिसमें दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे पथराव हुआ जिसमें एक दबंग परिवार ने एक बुजुर्ग महिला की लाठी डंडों से पीट-पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गांव में पथराव और विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर बुजुर्ग महिला लक्ष्मी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किया है,मृतक पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जो आगे की कार्रवाई में जुट गई है पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि घटना होली बीते दिन की है।
जिसमें बच्चों बच्चों के विवाद ने हिंसा रूप लिया और दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था जिसमें एक घर को निशाना बनाते हुए कई लोगों को लाठी डंडों पथराव कर घायल किया है जिसमें कई लोगों के सर और शरीर पर गंभीर चोटे आई है और एक बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है फिलहाल पूरे मामले में पुलिस नजर बनाए हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

