तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नायन में बुधवार शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नायन में बुधवार शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव नायन निवासी आनंद कुमार पुत्र राम प्रकाश बुधवार शाम तालाब के किनारे शौच करने गया था, तभी किसी कारण वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई। परिजनो ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बुधवार दोपहर 3 के करीब गांव के पास बने तालाब पर शौच के लिए गया था, तभी शायद उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया।

करीब 1 घंटे के बाद तालाब की तरफ जब कुछ लोग घूमने गए, तो लोगों को जानकारी हुई की आनंद तालाब में डूब गया है। लोगों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। गुरुवार शाम परिजनों ने अपने गांव में आनंद का अंतिम संस्कार कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था।

संबंधित समाचार