होली और रमजान को लेकर एसपी देहात ने किया लोगों से संवाद

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

होली और रमजान को लेकर कोतवाली जसराना में शांति कमेटी की बैठक हुई।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। होली और रमजान को लेकर कोतवाली जसराना में शांति कमेटी की बैठक हुई।बैठक के दौरान दोनों समुदायों के लोगों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। एसपी देहात अनुज चौधरी ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि अगर किसी ने भी माहौल बिगाडने की कोशिश की तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात को लोगों ने जोरदार स्वागत किया।  

एसपी देहात अनुज चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस को अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। एसपी देहात ने कहा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हैं। अपने क्षेत्र में होने वाली असमाजिक एवं गैर कानूनी गतिविधियों की सूचना समय से पुलिस को दें जिससे क्षेत्र में होने वाली आपराधिक वारदात को रोका जा सके। बताया कि होली का पर्व है, साथ में रमजान चल रहे हैं।

ऐसा कोई भी कार्य नहीं करें जिससे समाज में मौजूद शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगडे। अगर किसी ने भी प्रयास किया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोनों समुदायों के लोगों से मिलजुलकर त्यौहार मनाने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों ने एसपी देहात का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान सीओ प्रेमप्रकाश पांडे, कोतवाल राजेश कुमार पांडेय के साथ दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार