दबंगों ने पेट्रोल पंप पर किया खूनी संघर्ष

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिले में बेखौफ बदमाशों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला थाना टूंडला क्षेत्र के एक इंडियन पैट्रोल पंप का है।

नेशनल एक्सप्रेस, फ़िरोज़ाबाद। जिले में बेखौफ बदमाशों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला थाना टूंडला क्षेत्र के एक इंडियन पैट्रोल पंप का है जहाँ होली पर्व के दिन सरेराह दबंगों ने पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया । वहीं पैट्रोल पंप मालिक का आरोप रहा कि बदमाशों ने न केवल पंप मालिक के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि भागते समय कई राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पेट्रोल पंप के मालिक अशोक मित्तल अपने थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली कला के पास हाइवे स्थित अपने पैट्रोल पंप के केबिन में बैठे थे। आरोप है कि अलीनगर कैंजरा गांव के रहने वाले कुछ दबंग, जिनमें समीक उर्फ चिल्ली, सनी उर्फ तितली, विष्णु और बिल्लू शामिल थे, अपने 2-3 अज्ञात साथियों के साथ पंप पर पहुँचे।

इन लोगों ने सबसे पहले पंप के सेल्समैन विनोद कुमार (निवासी गांव बैंदी) के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जब मालिक अशोक मित्तल बीच-बचाव करने के लिए अपने केबिन से बाहर आए, तो हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में अशोक मित्तल की नाक की हड्डी टूट गई (फ्रैक्चर) और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। साथ ही बीच-बचाव करने आए पंप के अन्य कर्मचारियों —शिवराज, बृजमोहन, सत्यवीर, जवाहर सिंह और मैनेजर भारत सिंह के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की तथा फायरिंग करते हुए चले गए।

फिलहाल घटना का वीडियो वायरल हो रहा है । यह पूरी सनसनीखेज वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दबंगों की गुंडई साफ देखी जा सकती है। अशोक मित्तल के बेटे हिमांशु मित्तल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

Read More फिरोजाबाद में अजीब मामले से सब हैरान, साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, चर्चा का विषय

इंस्पेक्टर टूंडला अनिल कुमार के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Read More एक बाइक ने मारी दूसरी बाइक में टक्कर, महिला और उसका भांजा हुए घायल

संबंधित समाचार