नगला कांस में जमकर चले लाठी-डंडे, 13 लोग हुए घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान लाठी डंडा चलने से गांव में भगदड़ मच गई।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान लाठी डंडा चलने से गांव में भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। वहीं अन्य लोगों ने भी खुद को घायल होने की बात कही है। एक पक्ष से एक एवं दूसरे पक्ष से पांच लोगों ने तहरीर देने की बात कही। थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस निवासी भगवान सिंह एवं सुखवीर पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को एक पक्ष की गाडी रास्ते में खडी थी। दूसरे पक्ष ने हटाने को कहा तो प्रथम पक्ष ने मना कर दिया।

इसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अचानक लाठी डंडे एवं लात घूंसे चलने लगे। लाठी-डंडा चलने से गांव में हडकंप मच गया। एक पक्ष से भगवान सिंह, सत्यपाल, रामस्वरुप, ज्ञानेंद्र सिंह, साधना, सुभाष, विजेंद्र, संतोषी, रीना देवी, अंकित, अंशुल एवं दूसरे पक्ष से नीलेश, सुखवीर, संतोष, विश्राम सिंह, ग्रीश बाबू के घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलाें लेकर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लेकर आई।

सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद पांच लोगों को फिरोजाबाद रैफर कर दिया।एक से भगवान सिंह ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की कौशल्या देवी का कहना है कि प्रथम की युवती पंकज ने गांव के ही नीलेश से विवाह कर लिया है। इसी बात को लेकर प्रथम ने उसके पुत्र सुखवीर एवं संतोष को दोषी मानते हुए पिटाई की है। वहीं पंकज ने भी पति नीलेश को पीटने का आरोप लगाया है।

संबंधित समाचार