कठेरिया समाज सिरसागंज द्वारा होली मिलन समारोह
कठेरिया समाज सिरसागंज द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। कठेरिया समाज सिरसागंज द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भरी संख्या में महिला पुरुष एकत्रित हुये। अगर सिरसागंज के समाजसेवी अभिषेक कठेरिया ने रविवार को गिरधारी इण्टर कॉलेज के फील्ड के सामने अब्दुल नगर, इटावा रोड, सिरसागंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
जिसमें लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर व पैर छूकर होली की शुभकामनाएं दी व बड़ों का आशीर्वाद लिया । इस दौरान अभिषेक कठेरिया ने कहा की भाईचारे के इस होली मिलन त्यौहार को हमें बुराइयां भूल कर , भाईचारे के साथ बनाना चाहिए।

