घरों में भर रहा तालाबका गंदा पानी लोगों के लिए बना मुसीबत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगला महादेव मौजा देवखेड़ा की गाटा संख्या 413 में बने तालाब में भरे गन्दे पानी व कींचड की सफाई ना होने से घरों का गंदा पानी गलियों में भर जाता है

नेशनल एक्सप्रेस टूंडला। नगला महादेव मौजा देवखेड़ा की गाटा संख्या 413 में बने तालाब में भरे गन्दे पानी व कींचड की सफाई ना होने से घरों का गंदा पानी गलियों में भर जाता है जिससे आने जाने में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम टूंडला को ग्रामीणों ने समस्या को लेकर दिए शिकायती पत्र में मांग की है कि ग्राम नगला महादेव मौजा देवखेड़ा तहसील टूंडला गाटा संख्या 413 में एक तालाब बना हुआ एवं आबादी की जगह है।

उक्त तालाब में गन्दा पानी व कीचड़ इकट्ठा हो गया है। तालाब का गन्दा पानी व कींचड गांव की गलियों में आने लगा है। जिसके कारण गावं में रहने वाले लोगों का आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। तथा गांव वासियों के घरों के बाहर गन्दा पानी व कींचड इकटठा हो गया है होने से बीमारी फैलने की पूर्ण संभावना भी बनी हुई है।

जिसमें राकेश पुत्र श्रीपाल व प्रेमपाल उक्त तालाब की सफाई कराने की मांग की है। तथा उक्त सरकारी जमीन पर बने तालाब पर कब्जा करने का प्रयास भी किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में गाटा संख्या 413 में स्थित तालाब की सफाई किया जाना एवं उक्त विपक्षीगण से तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाय।

संबंधित समाचार