गांधी पार्क में हुआ भाजपा का होली मिलन समारोह आयोजित 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शनिवार को जनपद के गांधी पार्क में महानगर जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। शनिवार को जनपद के गांधी पार्क में महानगर जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में महानगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता व महापौर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर महानगर जिला के डॉक्टर सतीश दिवाकर ने समारोह में आए लोगों का गले मिलकर स्वागत किया सभी को होली की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी इस अवसर पर फूलों की होली के साथ-साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया।

महापौर श्रीमती कामिनी सुरेंद्र राठौर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है जो समाज को एकता के सूत्र में बांधता है उन्होंने सभी से इस होली पर आपसी मतभेद बुलाकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की।

होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल सुनील शर्मा विनोद पचौरी उदय प्रताप सिंह दीपक गुप्ता कालू आकाश गुप्ता रमाकांत उपाध्याय रामनरेश कटरा विष्णु सक्सेना देवेश भारद्वाज देश दीपक राजा, प्रचीर गुप्ता गुप्ता, लायक सिंह, सत्यवीर गुर्जर गौतम कुशवाहा,सतीश यादव रामावतार गुर्जर, मनीष राठौर आदि के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागढ़ ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार