मां शीतला देवी बासौड़ा पूजन मेला महोत्सव को लेकर बैठक हुई आयोजित 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शुक्रवार को प्राचीन माँ शीतलादेवी मंदिर एवं मेला महोत्सव समिति के द्वारा होने वाले बासौड़ा पूजन और भव्य मेला महोत्सव को लेकर अध्यक्ष भुवनेश्वर एड. की अध्यक्षता में बैठक संपन्न आयोजित की गई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। शुक्रवार को प्राचीन माँ शीतलादेवी मंदिर एवं मेला महोत्सव समिति के द्वारा होने वाले बासौड़ा पूजन और भव्य मेला महोत्सव को लेकर अध्यक्ष भुवनेश्वर एड. की अध्यक्षता में बैठक संपन्न आयोजित की गई। बैठक के दौरान समिति के सचिव रामनिवास यादव ने जानकारी देते हुये कहा कि इसवार बासोंड़ा पूजन विधिविधान से परम्परानुसार 09 मार्च 2026 सोमवार को प्रात: 05-00 बजे से किया किया जायेगा और हर वर्ष की भांति भव्य मेले का आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा।

जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मनीष असीजा एवं मेयर कामिनी राठौर रहेगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिओम यादव , पूर्व एम एल सी डॉ. दिलीप यादव , ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव , गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय आदि रहेंगे। समिति अध्यक्ष भुवनेश्वर एड. एवं सचिव रामनिवास यादव ने वताया कि समिति के साथ साथ माँ शीतला धाम सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड कराया जायेगा जिसमें 101सदस्य होंगे और मेला समाप्ति के पश्चात् मंदिर प्रांगण की शेष बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य कराया जायेगा l

 मंदिर प्रांगण में साफ सफाई एवं नालियों की सफाई जल निकासी कार्य हेतु निगम की टीम द्वारा निरिक्षण करके कार्य शुरू कर दिया गया है मेले की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने को पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया गया है lबैठक में ग्याप्रसाद यादव पप्पू , दाताराम यादव पूर्व सरपंच , जयराम यादव , सत्यवीर सिंह , शिवदेश यादव मैनेजर , डॉ सर्वेश कुमार , मंदिर महंत आदि मौजूद रहे l संचालन रामनिवास यादव ने किया l

संबंधित समाचार