रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी दी जिससे तेहरान को अमेरिकी सेना पर हमला करने में मदद मिल सकती है: सूत्र

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी प्रदान की है जिससे उसे क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों, विमानों और अन्य संपत्तियों पर हमला करने में मदद मिल सकती है।

वाशिंगटन, भाषा। रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी प्रदान की है जिससे उसे क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों, विमानों और अन्य संपत्तियों पर हमला करने में मदद मिल सकती है। दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दोनों अधिकारियों को इस संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है और उन्होंने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि रूस, ईरान को दी गयी जानकारी के संबंध में क्या निर्देश दे रहा है।उन्होंने कहा कि फिर भी, ऐसे संकेत हैं कि रूस ने उस युद्ध में शामिल होने की कोशिश की है जिसे अमेरिका और इजराइल ने एक सप्ताह पहले ईरान के खिलाफ शुरू किया था।रूस उन कुछ देशों में से एक है जिनके ईरान के साथ दोस्ताना सं

बंध हैं।

संबंधित समाचार