बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्टर, हुई मौत
थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोथरा रोड पर गांव सारख के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोथरा रोड पर गांव सारख के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। भानु प्रताप सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र बारेलाल निवासी सरईया थाना अरांव जिला फिरोजाबा गुरुवार देर शाम सिरसागंज से लौटकर अपने घर जा रहा था, वह गांव सारख के पास पहुंचा।
तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी । जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और परिजनों को सूचना दी ।

