सीआरएस और डीआरएम ने टूंडला जंक्शन का किया निरीक्षण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शुक्रवार को चीफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना और डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने टूंडला जंक्शन का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। शुक्रवार को चीफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना और डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने टूंडला जंक्शन का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर और रेल संचालन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन के कंट्रोल रूम का दौरा कर रेल यातायात,ट्रेनों के संचालन,सिग्नल प्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली तथा स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सीआरएस प्रणजीव सक्सेना ने कहा कि रेल यातायात में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान गाजियाबाद से दादरी तक किए गए रेल सुरक्षा निरीक्षण और भ्रमण की भी समीक्षा की गई।इस मौके पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित आनंद,स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार