टूंडला में कुदरत का अजीब करिश्मा, पांच पैर, दो मुख वाली बछिया का हुआ जन्म
गुरुवार देर रात्रि थाना टूंडला के क्षेत्रांतर्गत गांव बन्ना में एक अनोखी घटना सामने आई।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। गुरुवार देर रात्रि थाना टूंडला के क्षेत्रांतर्गत गांव बन्ना में एक अनोखी घटना सामने आई।गांव निवासी वीनेश यादव पुत्र खजानी लाल के घर उनकी गाय ने एक ऐसी बछिया को जन्म दिया, जिसके पांच पैर और दो मुख हैं।इस अनोखे जन्म को देखकर परिवार सहित पूरे गांव के लोग हैरान रह गए।
बछिया के जन्म की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया।आसपास के गांवों से भी लोग इस अनोखी बछिया को देखने पहुंच रहे हैं।परिवार और ग्रामीण इसे कुदरत का अनोखा चमत्कार मान रहे हैं।फिलहाल बछिया और गाय दोनों स्वस्थ बताई जा रही हैं।गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

