जसराना के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने मनाई होली
ब्लाक जसराना के सभी परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। ब्लाक जसराना के सभी परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया।बच्चों ने आपस में एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।प्राथमिक विद्यालय जसराना द्वितीय के छात्रों द्वारा बनाया गया ईको फ्रेंडली होली का मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें स्वच्छ तथा पर्यावरण हितैषी होली का संदेश दिया गया।
एआरपी उमाकांत तथा योगेन्द्र सिंह ने बताया कि ब्लाक के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर रंगोली,चित्रकला,गीत और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी जसराना भूपेंद्र सिंह ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का उत्सव है अतः सभी लोग मिलकर स्नेहपूर्ण होली मनाएं।
पूर्व एआरपी सुमन राजपूत एवं अजयपाल सिंह ने सभी शिक्षकों तथा छात्रों को होली की शुभकामनाएं दीं।होली उत्सव को सफल बनाने में अमित गुप्ता,मुकेश राजपूत,नीरज यादव,प्रेमपाल सिंह,सुजाता सिंह,इंजिला महविश,रुक्मिणी वर्मा,ओमवीर सिंह,राजीव कुमार,निर्देश सिंह,पंकज यादव,विवेक यादव,आराम सिंह,कुलदीप सिंह,रविकांत सिंह,प्रिंस कुमार,तथा अन्य सभी शिक्षकों का सहयोगरहा।

