बेखौफ चोरों ने डॉक्टर के घर और दुकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी सीसीटीवी में कैद

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोफीपुर छारबाग (नई आबादी) में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोफीपुर छारबाग (नई आबादी) में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक डॉक्टर के घर और दुकान के ताले चटकाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। चोरी की यह सनसनीखेज वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

शातिर तरीके से दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित डॉ. संजय बघेल पुत्र प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उनके घर और दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के अंदर रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और लगभग 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोरों ने मासूम बच्चों की गुल्लक तक को नहीं छोड़ा; उसे भी तोड़कर उसमें जमा किए गए पैसे निकाल लिए।

सीसीटीवी में दिखे चोर

Read More जीएसटी चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सुबह जब परिजनों को चोरी की जानकारी हुई, तो घर में हड़कंप मच गया। डॉ. संजय बघेल ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More फिरोजाबाद हाईवे पर बाइक फिसली, युवक गंभीर घायल

पुलिस में शिकायत दर्ज

Read More लोेक आदर्श पब्लिक स्कूल, एका में वार्षिक उत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न

शुक्रवार को पीड़ित डॉक्टर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद से असुरक्षाका माहौल है।

संबंधित समाचार