भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, 111 महिलाओं ने उठाया कलश 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

तहसील क्षेत्र के गांव बसई में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव बसई में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। देवी मंदिर से शुरू हुई यात्रा पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल पहुंची, जिसमें 111 महिलाओं ने कलश लेकर भाग लिया।गांव में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल पर पहुंची।

IMG-20260306-WA0000

यात्रा के दौरान 111 माता-बहनों और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक वातावरण में गांव की परिक्रमा की।इस दौरान विधि-विधान से गौकरण पूजा, भागवत स्थापना और वेदी पूजन भी संपन्न कराया गया। कथा का वाचन संत श्री विष्णु चेतन जी महाराज द्वारा किया जाएगा। धार्मिक आयोजन में परीक्षित महावीरी देवी व लाल सिंह तथा यज्ञपति फूलवती व नेत्रपाल सिंह रहे।

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रामपाल चौधरी के नेतृत्व में कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भमर सिंह, लाल सिंह, सुखनंदन सिंह, सूबेदार सिंह, निरोत्तम सिंह, रामवीर सिंह, कृपाल सिंह, सुरेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बच्चू सिंह, संजय सिंह उर्फ संजू और शैलेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Read More लोेक आदर्श पब्लिक स्कूल, एका में वार्षिक उत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा। उपनिरीक्षक आदेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत तेवतिया, महिला उपनिरीक्षक रुचिका तथा एलआईयू के सुभाष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Read More रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बहनोई की साले ने गोली मारकर की हत्या

 

Read More मुरादाबाद बेकरी संचालक की हत्या में दो आरोपीगण गिरफ्तार, अन्य फरार