स्थानीय लोक संस्कृतियां हमारी सामुहिकता, संस्कृति और एकता का प्रतीक है-आयुक्त महोदय

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सर्वप्रथम आयुक्त महोदय द्वारा सिरसागंज में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला एवं मेला तीज मेले का फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जनपद की समृद्धि सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्य बनाए रखने और इसे अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयुक्त आगरा मंडल आगरा नगेंद्र प्रताप द्वारा जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फीता काटकर उद्घाटन किया, सर्वप्रथम आयुक्त महोदय द्वारा सिरसागंज में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला एवं मेला तीज मेले का फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि स्थानीय लोक संस्कृतियां हमारी सामुहिकता, संस्कृति और एकता का प्रतीक है, इनका संरक्षण और संवर्धन जरूरी है।

IMG-20260306-WA0007

 इसके पश्चात् आयुक्त महोदय ने जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ सामौर बाबा धाम में आयोजित विशाल महोत्सव का उद्घाटन किया, यहां की भव्यता और दिव्यता की आयुक्त महोदय ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की, आयुक्त महोदय ने सामौर बाबा मंदिर के गर्भगृह में जाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की, साथ ही साथ महोत्सव परिसर में लगाए गए विभिन्न सांस्कृतिक एवं विकास स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे परंपराओं को जीवित रखते हैं, साथ ही साथ हमारी संस्कृति की विशालता, समरसता और गौरवशाली परंपरा को भी पुनर्जीवित करते हैं। इस अवसर पर आयुक्त महोदय ने जिलाधिकारी के साथ सामौर बाबा परिसर में पीपल का पौधा रोपित भी किया, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ उपजिलाधिकारी आदि उपस्थित रहे। 

Read More उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

 

Read More राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने बिजली के पोल में लगी आग, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार