जापान के मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में निवेश पर चर्चा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जापान के विदेश मामलों के राज्य मंत्री इवाओ होरी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की।

गुवाहाटी, भाषा। जापान के विदेश मामलों के राज्य मंत्री इवाओ होरी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने नीतिगत समर्थन, संपर्क सुदृढ़ करने तथा राज्य में टाटा संयंत्र के आसपास सेमीकंडक्टर तंत्र विकसित करने पर चर्चा की।शर्मा ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं जापान के विदेश राज्य मंत्री इवाओ होरी का असम दौरे के लिए आभारी हूं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान में नयी सरकार के गठन के तुरंत बाद मंत्री का गुवाहाटी दौरा भारत-जापान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी में असम के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।उन्होंने कहा, ‘‘इवाओ होरी ने जागीरोड स्थित टाटा ओएसएटी संयंत्र के आसपास सेमीकंडक्टर तंत्र विकसित करने में जापानी कंपनियों की गहरी रुचि व्यक्त की।

साथ ही उभरती प्रौद्योगिकियों और जापानी भाषा में दक्षता के क्षेत्र में राज्य के युवाओं को कौशल प्रदान करने के अवसर सृजित करने पर भी चर्चा हुई।’’मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो भी मंत्री केसाथ मौजूद थे।

संबंधित समाचार