शबरिमला सोना चोरी मामला: भाजपा के केरल युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

भाजपा की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा की केरल इकाई ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, भाषा। भाजपा की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा की केरल इकाई ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और शबरिमला मंदिर से जुड़े कथित सोना चोरी मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

पार्टी द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया।उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी और मामले के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच हुई मुलाकातों से "गंभीर और चिंताजनक सवाल" उठते हैं।

ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मंदिर से सोने की कथित चोरी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच अप्रभावी रही है और उन्होंने मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की।

विज्ञप्ति में ठाकुर के हवाले से कहा गया है, "कांग्रेस आलाकमान के भगवान अयप्पा का सोना चोरी करने वालों से सीधे संबंध हैं। सोनिया गांधी और उनके परिवार को अयप्पा के करोड़ों भक्तों के सामने जवाब देनाहोगा।"

Read More देहरादून में साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला से तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की

संबंधित समाचार