न्याय की आस लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से महिला ने की शिकायत 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के नगला कुम्हारन निवासी पिंकी देवी पत्नी गजेन्द्र प्रताप ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। थाना क्षेत्र के नगला कुम्हारन निवासी पिंकी देवी पत्नी गजेन्द्र प्रताप ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।पिंकी देवी के अनुसार 4 मार्च को कुछ लोग उनके घर के सामने ऑटो खड़ा कर तेज आवाज में साउंड सिस्टम से अश्लील गाने बजाकर नाच रहे थे।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कुछ लोग नशे की हालत में गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान उनकी बेटी के साथ भी अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत 4 मार्च को थाना टूंडला में दी गई थी,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,साथ ही समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।आरोप है कि 7 मार्च को भी आरोपी गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गांव से निकालने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता ने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर सुरक्षा दिलाने की मांग की है।इस मामले में थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि 4 मार्च को दोनों पक्षों पर एक सात सोलह की कार्रवाई की गई थी और चार लोगों पर धारा 151 के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई थी।

संबंधित समाचार