होली पर्व को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च, दहन स्थलों का किया निरीक्षण
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर भोजपुर पुलिस ने आगामी त्यौहारों होली,ईद उल फितर आदि के दृष्टिगत भोजपुर नगर के प्रमुख बाजारों,भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर भोजपुर पुलिस ने आगामी त्यौहारों होली,ईद उल फितर आदि के दृष्टिगत भोजपुर नगर के प्रमुख बाजारों,भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया तथा त्यौहारों को आपसी सौहार्द्र,भाई-चारे के साथ मनाने की अपील की गयी। कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त,फ्लैग मार्च कर होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया।

आम जनमानस से संवाद कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की अगुवाई में भोजपुर के विभिन्न मोहल्लों में पैदल गस्त की। होली एवं ईद के पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए भोजपुर पुलिस ने कमर कस ली है। रमज़ान मुबारक के महीने में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने अधीनस्थों को साथ लेकर कस्बे के मुख्य मार्गों, मैन मार्केट, मौहल्ला घासमंडी,बस स्टैंड, बड़ी मंडी, सब्जी मंडी, प्राचीन शिव मंदिर, गढ़ी, बगिया वाला,जानेवाला, फतेहपुरी, मलिन बस्ती, झादेवाला।
आदि में गस्त कर आमजन को सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिलाया। और सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ उप निरीक्षक जुगेन्द्र तेवतिया,उप निरीक्षक इज़हार अली और थाने के एसएसआई एवं हेड कांस्टेबल और थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

