अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल
मंगलवार को फिरोजाबाद रोड पर जेबी नर्सरी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के डिवाइडर से टकरा गई,जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। मंगलवार को फिरोजाबाद रोड पर जेबी नर्सरी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के डिवाइडर से टकरा गई,जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार बाइक सवार रंजीत (25) पुत्र नामालूम निवासी लतीफपुर थाना नगला सिंघी तथा कृष्णा (13) पुत्र मोतीराम दुर्घटना में घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद भिजवाया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर राजा ताल चौकी पर खड़ा करवा दिया है।

