दिल्ली में खटीक समाज के युवक की हत्या के विरोध में टूंडला में सौंपा ज्ञापनने
होली के पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय तरुण खटीक की कथित रूप से समुदाय विशेष के लोगों द्वारा की गई।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूडला। होली के पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय तरुण खटीक की कथित रूप से समुदाय विशेष के लोगों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में अखिल भारतीय खटीक समाज के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक ने बताया कि होली के दिन छह वर्षीय बच्चे के हाथ से गुब्बारा गिरने पर उसका रंग एक महिला पर पड़ गया, जिसको लेकर कहासुनी हो गई।आरोप है कि इसी विवाद के बाद 20–30 लोगों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए तरुण खटीक पर लोहे की रॉड और चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई,जबकि उसके चाचा रमेश और पिता मामराज भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
खटीक समाज ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई,मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर का खटीक समाज दिल्ली कूच कर आंदोलन करेगा।
इस दौरान सतीश चक, प्रशांत चक आशू,डॉ. गिर्राज सिंह चक,एड. प्रवीण कुमार चक, अनिल चक,दीपक चक, मनोज चक,मनीष चक, बोबेंद्र सिंह,संजय खटीक, संजीव चक,आलोक चक, देवांशू प्रताप चक,गिरेन्द्र सिंह चक,वीरपाल चक, नरेंद्र चक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

