चुल्हावली में पुराना परंपरागत दंगल हुआ संपन्न, पहलवानों ने दिखाए दांव पेच 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

पंचायत चुल्हावली में सोमवार को करीब 100 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार दंगल का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। ग्राम पंचायत चुल्हावली में सोमवार को करीब 100 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार दंगल का आयोजन किया गया। दंगल दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुआ,जिसकी शुरुआत बाल पहलवानों की कुश्तियों से हुई।दंगल में अंतिम से पहले चार कुश्तियां 3100- 3100 रुपए की रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद टूंडला के अध्यक्ष चौधरी भंवर सिंह मौजूद रहे।

कुश्ती मुकाबलों में आशीष चौहान ने प्रदीप माथुर को,रामगोपाल बुर्ज मिश्री ने आशु मथुरा को, करूआ नगला देवी ने जितेंद्र झांसी को, रवि बन्ना ने रणविजय गोरखपुर को तथा हर्षित बरेली ने आजाद नियामत पुर को हराकर जीत हासिल की।विजेता पहलवानों को 3100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।अंतिम कुश्ती में होशियार सिंह को निर्विरोध विजेता घोषित करते हुए 5100 रुपए तथा एक सेला भेंट किया गया।दंगल कमेटी द्वारा सभी आए पहलवानों का सम्मान किया गया।दंगल का संचालन सीताराम एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर रनवीर सिंह, भगवान सिंह भल्ला, प्रबल प्रताप सिंह,सतेन्द्र मास्टर,बहादुर सिंह, नेत्रपाल फौजी,श्यामवीर सिंह,हरिसिंह काका, राजीव पचौरी,विजेंद्र शर्मा,रमाशंकर पचौरी, हेमंत दास,मुकेश सोलंकी एडवोकेट,निरोत्तम मास्टर,योगेश सिंह, हरिश्चंद्र ड्राइवर,राकेश दीक्षित,बाबूराम यादव, श्याम सिंह यादव, ओमवीर सिंह सोलंकी, रामपाल सिंह,बिरजू बाबा,शुकडू पहलवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पहलवान उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार