फिरोजाबाद पुलिस ने 60 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
जनपद पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत के 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत के 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर ट्रेस किए गए।पुलिस की साइबर सेल टीम ने तकनीकी सहायता से अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए।
बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को बुलाकर विधिवत सुपुर्द कर दिए गए।अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी CEIR पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों पर इसी तरह कार्रवाई जारी

