महा महोत्सव के तीसरे दिन 1108 कुण्डीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महादेव के 10 दिवसीय महा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार से 1108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महादेव के 10 दिवसीय महा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार से 1108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञाधीश श्री 1008 रामदास महाराज ने सर्वप्रथम अपने धूना स्थल पर देवी-देवताओं का आव्हान करते हुए हवन पूजन किया और प्रधान त्रिशूल को पंडाल में स्थापित कराया।

बताया जाता है कि जैसे ही महाराज ने देवताओं का आह्वान किया, अचानक मौसम अनुकूल हो गया और तेज धूप के बीच बादल छा गए। इसके बाद 1108 हवन कुण्डों में अग्नि प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारंभ कराया गया।यज्ञाधीश रामदास महाराज ने कहा कि यह आयोजन चंद्रनगर वासियों के लिए कल्याणकारी है और मां भगवती की कृपा से इस नगर में इतने बड़े धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ है।यज्ञाचार्य पंडित विष्णु भारद्वाज के नेतृत्व में वेदपाठी आचार्यों द्वारा विधि-विधान से हवन पूजन कराया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थितरहे।

संबंधित समाचार