महिला हितकारिणी सभा के तत्वाधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं होली मिलन सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
रविवार को शहनाई मंडप सिविल लाइन मुरादाबाद में धूमधाम से किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। रविवार को शहनाई मंडप सिविल लाइन मुरादाबाद में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खत्री अनंत अरोड़ा, अध्यक्ष, समस्त खत्री महासभा एवं अध्यक्ष स्वत्री सभा विहार, एवं विशिष्ट अतिथि स्वत्री सुनील खन्ना, महासचिव, समस्त स्वत्री महासभा एवं स्वत्री सभा विहार, एवं विशिष्ट अतिथि स्वत्री सुनील खन्ना, महासचिव, समस्त खत्री महासभा एवं स्वत्री किशोर सेठ कोषाध्यक्ष, समस्त स्वत्री महासभा ने भगवान श्री राम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
भव्य कार्यक्रम में ऐसे स्वजातीय बंधुओं एवं बहनों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर लिये है तथा ऐसे स्वजातीय पति-पत्नियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सर्वश्री स्वत्री कमल टंडन, राजीव खन्ना, खत्री श्री हरि शंकर टंडन स्वत्री कृष्ण कुमार सरीन, स्वत्राणी श्रीमती राजरानी खन्ना, स्वत्राणी श्रीमती अंजू टंडन, ऐसे स्वर्ण जयंती दंपतियों विवाहित जोड़ों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।
इनमें स्वत्री सर्वश्री डॉ एच के स्वन्ना एवं श्रीमती नीतू स्वन्ना, स्वत्री श्री बालकिशन कपूर श्रीमती नलिनी कपूर, स्वत्री अशोक टंडन श्रीमती शोभा टंडन, स्वत्री जेएस कपूर श्रीमती सुमन कपूर आदि को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सभा की सदस्योंओ द्वारा जाति गान एवं स्वागत गान की सुंदर प्रस्तुति दी गई। स्वजातीय बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया।
बच्चों द्वारा ड्यूड नृत्य राधा कृष्ण की प्रस्तुति काव्या एवं यक्षित द्वारा, ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति मिथी, स्खुशी, दिव्यांशी रिद्धि, रुचि, द्वारा, महाभारत नृत्य की प्रस्तुति रक्षिता, मानवी द्वारा प्रस्तुत किए गए। सुप्रसिद्ध भजन गायक राजकुमार गोस्वामी एवं उनके साथियों द्वारा मनमोहक भजन एवं सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई जिन्होंने समा बांध दिया। उपस्थित जनमानस में कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।संस्था के महासचिव राकेश कुमार टंडन ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वत्री हितकारिणी सभा दिनांक 7/7/2007 से निरंतर यह कार्यक्रम करती चली आ रही है।
इसका मुख्य उद्देश्य समाज में अपने वड़ों का आदर करने उनका सम्मान करने एवं बुजुर्गों की सेवा करने की भावना जागृत करना है। खत्री समाज के आदर्शों एवं संस्कारों के प्रति जागरूक करना है। विशेष अतिथि स्वत्री श्री किशोर सेठ कोषाध्यक्ष, समस्त स्वत्री महासभा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुरादाबाद में स्वत्री हितकारिणी सभा स्मरणीय कार्य कर रही है, यह सभा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिवर्ष आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्राओं की उनके वर्ष भर की स्कूल फीस जमा करके एक पुनीत कार्य को कर रही है
मैं अपने को सौभाग्यशाली अनुभव कर रहा हूं कि मैं इतने सुंदर कार्यक्रम में उपस्थित हो हुआ हूं। विशिष्ट अतिथि स्वत्री श्री सुनील स्पन्ना, महासचिव, समस्त स्वखत्री महासभा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि स्वत्री हितकारिणी सभा समाज में बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करके एवं होली मिलन का कार्यक्रम करके पुरानी परम्पराओं को जीवित रस्य रही है। पुराने आदर्श, पुराने संस्कारों को पुनः जीवित कर रही है। मैं संस्था का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मुझे इस पुनीत एवं शुभ कार्य का साक्षी बनने का अवसर प्रदान किया।
मैं स्वत्री हितकारिणी सभा के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मुख्य अतिथि स्वत्री अनंत अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष समस्त स्वत्री महासभा ने कहा कि खत्री हितकारिणी सभा द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय एवं उल्लेखनीय है। जिस समाज में अपने बड़ों को सम्मान दिया जाता है तथा बई पीढ़ी को अपने यड़ों का सम्मान करने की भावना एवं प्रेरणा जागृत की जा रही है यह समाज एक दिन उन्नति के शिखर पर पहुंचता है। में स्वत्री हितकारिणी सभा का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे इस सुंदर कार्यक्रम में बुलाकर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान किया।
रात्री हितकारणी सभा के अध्यक्ष स्वत्री महेंद्र कुमार सेहरोत्रा ने अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं होली मिलन सांस्कृतिक समारोह में सम्मानित होने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होकर हमें यह भौरव प्रदान किया कि हम उनका सम्मान कर सकेा पटना से पधारे से मुख्य अतिथि स्वत्री अनंत अरोड़ा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस व्यस्ततम जीवन में उन्होंने हमारे अनुरोध को स्वीकार करके इतनी दूर से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, मैं उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
खत्री श्री सुनील खन्ना एवं श्री किशोर सेठ जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर हमारा सम्मान बढ़ाया है।छोटे-छोटे बच्चों का एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक राजकुमार गोस्वामी एवं उनके साथियों का आभार प्रकट करता हूं। मैं समाज के बच्चों से अनुरोध करूंगा कि वह अपने माता-पिता एवं घर के बड़ों का सम्मान करें एवं उनकी सेवा करें यही हमारे कार्यक्रम का सार है। माता-पिता ईश्वर तुत्य होते हैं तथा ईश्वर की सेवा करना धर्म भी है एवं कर्तव्य भी। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती दर्शना खन्ना एवं पूजा खन्ना (नंदिनी) ने संयुक्त रूप से किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री राजेंद्र कुमार टंडन, संदीप स्वन्ना एडवोकेट, दीपक टंडन, निर्मल मेहता, अशोक कुमार मल्होत्रा, मनु मेहरोत्रा, मुकेश टंडन, अमित मेहरोत्रा, राजेश कुमार खन्ना, अजय स्वन्ना, अजीत मेहरोत्रा, अशोक कुमार महरोत्रा, अनूप खन्ना, गोपाल टंडन, अंकित खन्ना, गोविंद प्रसाद मेहरोत्रा, एवं स्वत्राणी आरती कपूर, जय श्री खन्ना, प्रियंका स्वन्ना, आशु बगई, प्रियंका टंडन, दीपाली मेहरोत्रा, ममता टंडन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

