मुरादाबाद के डिजाइनको निर्यातक स्व.विपिन 'लोहिया' की तेरहवीं पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन
स्वर्गीय उद्योगपति की तेहरवीं के अवसर पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिजनों, मित्रों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। स्वर्गीय उद्योगपति की तेहरवीं के अवसर पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिजनों, मित्रों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, समाज सेवा और उदार व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रेरणादायक बताया तथा शांति की प्रार्थना की,शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति स्वर्गीय विपिन कुमार गुप्ता ‘लोहिया’ की स्मृति में होटल ड्राइव इन 24 में तेहरवीं संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्म भोज और श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों, निर्यातकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. विपिन कुमार गुप्ता ‘लोहिया’ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वह एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी हमेशा आगे रहते थे।
उनका सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी रहा। बताया गया कि स्व. विपिन कुमार गुप्ता ‘लोहिया’, स्वर्गीय नारायण कुमार लोहिया के सुपुत्र थे। उनका निधन 24 फरवरी 2026 को हो गया था, जिससे शहर के उद्योग और निर्यात जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में परिवारजनों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। ब्रह्म भोज में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

