भोजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही। लाभोजपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
04 मार्च को थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्रामीण ने तहरीर दी थी कि अभियुक्तों ने उनके पिता, माता और बहन पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों और ईंटों से हमला किया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस आधार पर मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद होने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस हत्या का प्रयास जोड़ी गई।
शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुनीश पुत्र जागन सिंह, निवासी ग्राम बीजना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद,राजीव पुत्र जागन सिंह निवासी ग्राम बीजना थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद अन्य कानूनी कार्यवाही जारी है।

