आपसी भाईचारे व अमन-ओ-अमान के साथ मनाए त्योहार : सभासद तौकीर कुरैशी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर के सभासद तौकीर कुरैशी ने सभी नगरवासियों व क्षेत्रीय लोगों से आगामी पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर के सभासद तौकीर कुरैशी ने सभी नगरवासियों व क्षेत्रीय लोगों से आगामी पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। अमन-ओ-अमान के साथ त्योहार मनाने का संदेश समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करता है। लोगों ने आपसी प्रेम,सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की और सभी से मिलजुल कर एक दूसरे से खुशियां बांटने तथा गंगा जमुना की तहज़ीब की बात की।

सभासद तौकीर कुरैशी ने वार्ड नंबर 15 में साफ-सफाई दुरुस्त करने पर जोर दिया। माहे रमजान का महीना अल्लाह पाक ने सबसे बेहतर और अफजल है। इस महीने अल्लाह पाक अपनी रहमत दुनिया पर सबसे ज्यादा नाजिल करता है और अपने बंदों को इबादत करते हुए देखकर खुश और राजी होता है। उन्होंने कहा कि यह महीना बहुत ही बरकतों का होता है और इस महीने जो भी लोग रोजा रखते हैं,अल्लाह पाक अपने बंदों की हिफाजत फरमाता है।

उन्होंने आगे कहा कि रमजान का महीना इतना मुबारक है कि यह साल का इकलौता ऐसा महीनाहै, जिसमें सभी लोग दिन और रात इबादत करते हैं। हम सभी को चाहिए कि अधिक से अधिक इबादत करें, ताकि हम रमजान को अच्छे से समझ सकें और इसमें इबादत करके अल्लाह पाक को राजी कर सकें। साथ ही मौ0 रेहान, अहमद, फिरोज आलम ने भी कहा कि मुकद्दस रमजान का महीना लोगों को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द का संदेश देता है। सभी को समाज में अमन-चैन बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।