एसएसपी ने किया थाना जसराना का वार्षिक निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित द्वारा थाना जसराना का किया गया वार्षिक निरीक्षण।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित द्वारा थाना जसराना का किया गया वार्षिक निरीक्षण।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना शस्त्रागार बैरक भोजनालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के संधारण, अपराध एवं विवेचना की प्रगति तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई साथ ही पुलिस कर्मियों को जनसुनवाई, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए उपनिरीक्षक सुधीर कुमार को शस्त्रों की जानकारी, महिला मुख्य आरक्षी अनुपमा सिंह को आईजीआरएस कार्य तथा महिला आरक्षी सुमन भदौरिया को मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनता के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ।

