पैट्रोल पंप पर मारपीट करने के आरोपी पुलिस ने भेजे जेल
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर पेट्रोल पंप स्वामी व कर्मचारियों के साथ मारपीट व फायरिंग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने रविवार देर रात्रि 10:50 बजे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर पेट्रोल पंप स्वामी व कर्मचारियों के साथ मारपीट व फायरिंग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने रविवार देर रात्रि 10:50 बजे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तीन मार्च को जरौली कट स्थित पेट्रेाल पंप सेल्समैन विनोद कुमार निवासी गांव बैंदी थाना उत्तर फिरोजाबाद व पेट्रोल पंप स्वामी अशोक मित्तल निवासी 70 जैन नगर खेड़ा थाना उत्तर फिरोजाबाद के साथ समीक उर्फ चिल्ली, कृष्णकांत उर्फ बिल्लू, सनी उर्फ तितली व बिल्लू निवासी अलीनगर कैंजरा थाना टूंडला व उनके अन्य तीन साथियों ने रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट कर दी थी। साथ ही जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की थी।
उक्त मामले में पीड़ित अशोक मित्तल के पुत्र हिमांशु मित्तल ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समीक उर्फ चिल्ली व कृष्णकांत को आगरा के फतेहाबाद रोड होटल जय पैलेस से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए दो तमंचे व दो कारतूस गेल गैस प्लांट वाले रास्ते के पास थाना टूंडला से बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

