विधायक सर्वेश यादव ने तहसील परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का फीता काटकर किया उद्घाटन
विधानसभा सिरसागंज के विधायक सर्वेश यादव में तहसील परिसर में कराये गए इंटरलॉकिंग कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया है।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। विधानसभा सिरसागंज के विधायक सर्वेश यादव में तहसील परिसर में कराये गए इंटरलॉकिंग कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया है। तहसील सिरसागंज का नवनिर्माण होने के बाद अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान पर इंटरलॉकिंग नहीं बिछी थी। इसलिए अधिवक्ताओं को धूल भरी मिट्टी से जूझना पड़ रहा था। विधायक सर्वेश यादव ने अधिवक्ताओं की समस्या को गंभीर से लिया और अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान पर इंटरलॉकिंग कार्य कराया।
सोमवार को तहसील परिसर में पहुंचे विधायक सर्वेश यादव का अधिवक्ताओं ने जोरदार फूलमाला पहनकर स्वागत किया। विधायक सर्वेश यादव ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कर का उद्घाटन किया , साथ ही उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए हाल, शौचालय की व्यवस्था जल्दी की जाएगी ।
इस मौके पर अध्यक्ष श्यामेन्द्र सिंह , उपाध्यक्ष योगेन्द्र राठौर, सचिव चंद्रकांत यादव, सह सचिव राकेश बघेल, कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार,वरिष्ठ अधिवक्ता यशवंत सिंहजी, शिवेंद्र यादव , गिरीश चंद्र , वेदप्रकाश , संजीव यादव , प्रवीन चतुर्वेदी , डॉ अवनीश कुमार ,नवनीत कुमार , नागेन्द्र कुमार , गणेश शंकर वर्मा आदि समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

