1108 कुण्डीय यज्ञ के चौथे दिन राम कथा में सीता स्वयंवर प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

1108 कुण्डीय यज्ञ आयोजन के कथा स्थल पर चल रही श्रीराम कथा में मंगलवार को कथा वाचक मनोज अवस्थी ने7 भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वयंवर प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला (विपिन कुमार)। 1108 कुण्डीय यज्ञ आयोजन के कथा स्थल पर चल रही श्रीराम कथा में मंगलवार को कथा वाचक मनोज अवस्थी ने7 भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वयंवर प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष को उठाकर उसे भंग किया और माता सीता का स्वयंवर संपन्न हुआ।

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर दिखाई दिए। कथा वाचक ने श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश भी श्रद्धालुओं को दिया।कथा स्थल पर बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।आयोजकों ने बताया कि यज्ञ एवं राम कथा का कार्यक्रम निर्धारित तिथि तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा,जिसमें श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भागीदारी देखने को मिल रही ह

_______

संबंधित समाचार