पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने प्रधानाचार्य को किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज
पुरानी रंजिश को लेकर कॉलेज जा रहे प्रधानाचार्य की रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी।
नेशनल एक्सप्रेस। पुरानी रंजिश को लेकर कॉलेज जा रहे प्रधानाचार्य की रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने पांच नामजद सहित नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर नगला खार निवासी नितिन कुमार का भाई सत्यप्रिय रामवेटी गजराज सिंह इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य है। वह छह मार्च सुबह आठ बजे कॉलेज जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से दिव्यांशु, रौनक, कल्पेंद्र, अमन, राधा किशन व अन्य चार लोग लाठी-डंडा लेकर मौजूद थे।
पीड़ित के भाई से पूर्व में कागजों की हेरा-फेरी को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। पिटाई से नितिन के भाई गंभीर घायल हो गए। साथ ही आरोपी कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित के भाई नितिन कुमार ने उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

