भारौल बाईपास पर पलटा एलपीजी कैप्सूल टैंकर , चालक घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना अरांव क्षेत्र के अंतर्गत गांव भारौल के पास बाईपास पर सोमवार की शाम अनियंत्रण होकर एक कैप्सूल टैंकर पलट गया।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना अरांव क्षेत्र के अंतर्गत गांव भारौल के पास बाईपास पर सोमवार की शाम अनियंत्रण होकर एक कैप्सूल टैंकर पलट गया। टैंकर के पलते ही घटना स्तर पर लोग एकत्रित हो गए, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं लगी। भारौल बाईपास होते हुए एक न टैंकर जा रहा था, बाईपास पर मोड आते ही एलपीजी टैंकर अनियंत्रण हो गया और पलट गया। टैंकर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्तर पर एकत्रित हुए।

पहले तो टैंकर से गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन गैस रिसाव नहीं हुआ । जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जिससे बड़ा हादसा टल गया , हादसे में टैंकर का चालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा किया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

संबंधित समाचार