जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, दो का शांति भंग में चालान
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव साखिनी में जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर थाना खैरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव साखिनी में जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर थाना खैरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।बताया जाता है कि रफीक पुत्र स्वर्गीय मुन्ने खां उम्र करीब 30 वर्ष तथा रहमत अली पुत्र स्वर्गीय मुन्ने खां निवासीगण साखिनी थाना खैरगढ़ के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया। इस संबंध में वकील पुत्र मुन्ने खां द्वारा थाने में लिखित शिकायत दी गई थी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया।थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

