विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने किया जागरूक

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जनपद न्यायाधीश महोदय के दिशा-निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जनपद न्यायाधीश महोदय के दिशा-निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला अधिकारों, बालिकाओं की शिक्षा के महत्व, महिला सुरक्षा से संबंधित विधिक प्रावधानों, निःशुल्क विधिक सहायता योजना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा प्रभावशाली भाषण दिए गए, जिनके माध्यम से महिला सम्मान एवं समानता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं का सशक्तिकरण तभी संभव है जब वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। शिक्षा, आत्मविश्वास एवं विधिक जानकारी महिलाओं को समाज में सम्मानजनक एवं सशक्त स्थान प्रदान करती है।

उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में भी अवगत कराया गया, जो दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

बताया गया कि इस लोक अदालत में बैंक ऋण वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, पारिवारिक विवाद, विद्युत एवं जल बिल से संबंधित प्रकरणों सहित अन्य समझौता योग्य वादों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित एवं सरल निस्तारण किया जाएगा। आमजन से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में अपने वाद प्रस्तुत कर इसका लाभ उठाएं।

Read More बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्टर, हुई मौत 

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं अन्य उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा महिला सशक्तिकरण एवं विधिक जागरूकता के संदेश को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने का संकल्प लिया ।

Read More माहे रमज़ान में जरूरतमंदों व असहाय लोगों की मदद करने का मौका : शराफत हुसैन

संबंधित समाचार