सामौर बाबा महोत्सव शिव नृत्य नाटिका और भजनों ने मोहा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सिरसागंज के ग्राम करहरा स्थित सामौर बाबा धाम में चल रहे सात दिवसीय सामौर बाबा महोत्सव के तहत सोमवार की शाम भक्ति, संगीत और नृत्य से सराबोर रही।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)।सिरसागंज के ग्राम करहरा स्थित सामौर बाबा धाम में चल रहे सात दिवसीय सामौर बाबा महोत्सव के तहत सोमवार की शाम भक्ति, संगीत और नृत्य से सराबोर रही। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने भगवान शिव को समर्पित प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे।

महोत्सव के दौरान वाराणसी से आई दिव्या श्रीवास्तव की टीम ने शिव नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कलाकारों ने भगवान शिव के जीवन प्रसंगों और उनकी दिव्य लीलाओं को नृत्य और अभिनय के जरिए मंच पर जीवंत कर दिया। आकर्षक वेशभूषा, प्रभावशाली मंच सज्जा और भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

इसके अलावा प्रयागराज के रुद्राक्ष बैंड ने अपने भक्तिमय गीतों और शिव भजनों से पूरे परिसर को गूंजायमान कर दिया। बैंड की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भी भजनों के साथ झूमते नजर आए और माहौल पूरी तरह शिव भक्ति में डूब गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के नाद समूह ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी। कलाकारों ने डमरू की ताल पर शिव डमरू नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक शैली में प्रस्तुत इस नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

Read More टूंडला में कुदरत का अजीब करिश्मा, पांच पैर, दो मुख वाली बछिया का हुआ जन्म

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा शैलेश कुमार पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आसपास के गांवों और शहरों से आए श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

Read More भोजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्य अतिथियों के विचार

Read More विश्व कल्याण आत्मक 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ आयोजन का हुआ शंखनाद 

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सामौर बाबा महोत्सव जैसे आयोजन समाज में आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। ""अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि सामौर बाबा धाम में आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।

 पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित ने कहा कि महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियां बेहद सराहनीय रहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

संबंधित समाचार