"पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान" की तैयारी को लेकर बैठक2 संपन्न
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आगामी ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।
नेशनल एक्सप्रेस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आगामी ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यकर्ता निर्माण और संगठन की मजबूती पर जोर
बैसठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी सशक्त विचारधारा और विशिष्ट कार्यपद्धति के कारण ही विश्व के अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान रखती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने और संगठन की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने की एक सतत प्रक्रिया है । कार्यकर्ता निर्माण और संगठन की सक्रियता के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य है।
7 मार्च से शुरू होगा महाअभियान
जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस महाअभियान के तहत जिले के समस्त मंडलों में प्रशिक्षित वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति बढ़ाने और जनहितैषी कार्यों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यह मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेंगे।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, नीलकमल यादव, शैलेंद्र सिंह, शशिकला यादव, शिव शंकर शर्मा, पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सावन झा, पूरन सिंह लोधी और गोपाल कृष्ण सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताउपस्थित रहे।

