प्रधानमंत्री मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे, बारिश के कारण कोकराझार दौरा रद्द

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर गुवाहाटी पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व दोपहर में उनका कोकराझार जाने और शाम को गुवाहाटी पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन भारी बारिश के कारण उनका कोकराझार दौरा रद्द कर दिया गया।

गुवाहाटी, भाषा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर गुवाहाटी पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व दोपहर में उनका कोकराझार जाने और शाम को गुवाहाटी पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन भारी बारिश के कारण उनका कोकराझार दौरा रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी अब गुवाहाटी से डिजिटल माध्यम से 4,570 करोड़ रुपये की कोकराझार परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुवाहाटी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम में नरेन्द्र मोदी जी का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री की यात्रा से राज्य भर में 47,703 करोड़ रुपये के विकास प्रयासों की शुरुआत होगी।’’ यह पिछले चार महीनों में मोदी का राज्य का चौथा दौरा होगा।  वाहाटी में शाम को आयोजित कार्यक्रम में वह 19,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।मोदी गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को सिलचर के लिए रवाना होंगे जहां वह लगभग 23,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

संबंधित समाचार