मेला तीज महोत्सव मे कशिश चौधरी के ठुमको पर घूमते रहे लोग
जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित 'मेला तीज महोत्सव' पुराना बस स्टैंड प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज (पवन शर्मा)। जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित 'मेला तीज महोत्सव' पुराना बस स्टैंड प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या में बुधवार शाम सुप्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार कशिश चौधरी और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में रागिनी और नौटंकी के विविध रंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी, एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया। हरियाणवी स्टार कशिश चौधरी ने मच पर दस्तक दी, पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कशिश के साथ उनकी टीम की सदस्य सुषमा, डिंपल और छाया चौधरी ने एक से बढ़कर एक रागिनी और लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी।
कलाकारों के ठुमकों और सुरीले गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेला प्रबंधक आचार्य शिवम गुप्ता ने बताया जनता के मनोरंजन के लिए यह आयोजन किया गया है । जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। आने वाले दिनों में मनोरंजन का यह सिलसिला और भी भव्य रूप लेगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने बड़ी मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।इस अवसर पर सिरसागंज चैयरमैन प्रतिनिधि गुरुदत्त सिंह, नितिन सिंह, अंशुल खंडेलवाल, देवशरण आर्य , महेश गर्ग,दीपक जादौन, राजीव कुमार यादव वाले, ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, आचार्य शिवम गुप्ता, सहित कमेटी के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

